Agyat Mahatma Prasang tatha Pandit Gopinath Kaviraj Patravali in 2 Volumes / अज्ञात महात्मा प्रसंग तथा पं0 गोपीनाथ कविराज पत्रावली – Unknown Mahatma Episode and Pt. Gopinath Kaviraj Patrvali

Original price was: ₹549.00.Current price is: ₹450.00.

Edition : 2023

Pages : 360

Size : 21×14 cm

Language : Hindi 

Binding : Paperback

Author : S . N Khandelwal 

Publishar : Vishwavidyalaya Prakashan, Varanasi

 

अज्ञात महात्मा प्रसंग तथा पं० गोपीनाथ कविराज पत्रावली महामहोपाध्याय पं० गोपीनाथ कविराज के आध्यात्मिक पत्रों, गुप्त योग साधना और तिब्बत स्थित ‘ज्ञानगंज’ के रहस्यों पर आधारित एक आध्यात्मिक ग्रंथ है। इसमें प्रच्छन्न और गुप्त जीवन जीने वाले महापुरुषों के प्रेरणादायक प्रसंग तथा कविराज जी द्वारा दत्तगुप्त महाशय को लिखे गए पत्र संकलित हैं।

अज्ञात महात्मा प्रसंग तथा पं० गोपीनाथ कविराज पत्रावली का द्वितीय भाग सहृदय पाठकगण के लाभार्थ प्रस्तुत है। इसके प्रथम भाग में जिस प्रकार से कालक्रम से अज्ञात हो चले महात्माओं के जीवन पर किंचित प्रकाश प्रक्षेपण किया गया था, वही प्रयास इस द्वितीय भाग के संयोजन में भी किया गया है। यह इन भगवत्स्वरूप महात्माओं की कृपा से ही सम्भव हो सका है। इस भाग में भक्त प्रवर बालकदास, गोस्वामी गोपाल भट्ट, सूफी सन्त सरमद, बाबा लाल दयाल, महासाधक देवानन्द, सन्त दुलाल तथा माता यशोरेश्वरी के जीवनवृत्त पर यथासाध्य आलोकपात करने का प्रयत्न किया गया है। इस ग्रन्थ के रचनाकाल में बंगाल से स्वनामधन्य महामहोपाध्याय गोपीनाथ कविराज के कुछ और पत्रों तथा उपदेशों का महत्त्वपूर्ण संकलन भी प्राप्त हो गया था, उसको भी पत्रावली खण्ड के रूप में इस ग्रन्थ से सम्बद्ध कर दिया गया है। साथ ही गुरुगण के श्रीमुख से लेखक को जो प्रसंग सुनने का सौभाग्य मिला था उन अश्रुतपूर्व प्रकरण को लिपिबद्ध करके ग्रन्थ के स्वानुभूति-तत्त्व खण्ड के रूप में योजित किया गया है। सुविज्ञ भावुकगण इसमें अवगाहन करके प्रबोधलाभ करें। इसका जीवनी-खण्ड भक्तिभाव- धारा रूप है। पत्रावली-खण्ड कर्मधारा रूप है तथा स्वानुभूति-तत्त्व खण्ड ज्ञानधारा रूप है। भक्ति, कर्म तथा ज्ञान की यह त्रयी प्रत्येक पाठक को उस अगम पथ पर पथ प्रदीप बनकर मार्गदर्शन करे यही कामना है। 

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Agyat Mahatma Prasang tatha Pandit Gopinath Kaviraj Patravali in 2 Volumes / अज्ञात महात्मा प्रसंग तथा पं0 गोपीनाथ कविराज पत्रावली – Unknown Mahatma Episode and Pt. Gopinath Kaviraj Patrvali”

Your email address will not be published. Required fields are marked *

;