₹399.00 Original price was: ₹399.00.₹349.00Current price is: ₹349.00.
Edition : 2024
Size : 21×14 cm
Pages : 187
Author : Devdutt Pattanaik
Language : Hindi
Weight : 350 gm
देवदत्त पटनायक द्वारा लिखित और प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित “देवी देवताओं के रहस्य” हिंदू देवी-देवताओं के पीछे के प्रतीकवाद और अर्थ की खोज करने वाली एक पुस्तक है । इस पुस्तक का उद्देश्य हिंदू कला और पौराणिक कथाओं के रहस्यों को उजागर करना तथा देवताओं और उनके महत्व के बारे में गहरी समझ प्रदान करना है।
हिंदू देवी-देवताओं के नयनाभिराम और सुंदर चित्र भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं तथा उनमें आस्था एवं भक्तिभाव की अजस्र धारा प्रवाहित कर देते हैं। पर कम ही लोग इन चित्रों में प्रदर्शित विभिन्न स्वरूपों के बारे में ज्ञान रखते हैं।
प्रस्तुत पुस्तक हिंदू कलेंडर कला के इन चित्रों के रहस्यों को सुलझाने का एक सुंदर प्रयास है। इसमें बताया गया है— गणेश सभी बाधाओं को दूर करनेवाले देवता हैं। शेर पर सवार चामुंडा प्रकृति पर अपने प्रभुत्व का संकेत करती है। अपनी हथेली को उठाकर देवी अपने भक्तों से कहती हैं कि डरने की जरूरत नहीं है।
गणेश का एक टूटा हुआ दाँत संयम का प्रतीक है। भू-देवी, यानी गाय के रूप में पृथ्वी लक्ष्मी का दूसरा रूप है। हिंदुओं की आस्था के केंद्रबिंदु देवी-देवताओं के चित्रों के माध्यम से धार्मिक नवजागरण का मार्ग प्रशस्त करती एक पठनीय पुस्तक।








Reviews
There are no reviews yet.